NMOPS/ JHAROTEF का हुआ पुनर्गठन, NPS से पैसा वापसी और सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ाने की उठी मांग

धनबाद । एन एम ओ पी एस/ झारोटेफ धनबाद जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन सम्पन्न हुआ। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बी एस एस बालिका उच्च विद्यालय,धनबाद के प्रांगण में झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की आम सभा का आयोजन एन एम ओ पी एस /झारोटेफ की जिला कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से पुनर्गठन किया गया।

प्रान्तीय कार्यकारिणी के द्वारा चुनाव पर्यवेक्षक एवं निर्वाची पदाधिकारी के रूप में क्रमशः डॉक्टर सुनील कुमार कश्यप प्रान्तीय प्रवक्ता एवं राजेन्द्र प्रसाद प्रान्तीय उपाध्यक्ष को अधिकृत किया गया था। चुनाव के पूर्व डॉ सुनील कुमार कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप इस चट्टानी एकता के कारण ही हम सभी लोग पुरानी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं अगर आप सभी लोग इसी तरह से संगठित रहेंगे तो 1 दिन सरकार को एन एस डी एल का पैसा हुबहू वापस देना पड़ेगा साथ ही साथ हमारी अगली लड़ाई हम सबों की उम्र सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की डिमांड की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन्हें दी गई जिम्मेदारी

आम सभा को उज्ज्वल तिवारी प्रान्तीय महासचिव, जय होरो जिला संयोजक द्वारा सबोधित किया गया। वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा के उपरांत चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष जय होरो, जिला सचिव राकेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर प्रजापति, लक्ष्मी नारायण, दिनेश कुमार महतो, सुबोध कुमार मण्डल, संयुक्त सचिव में गौतम सहाय, मो रज़ा अंसारी, प्रकाश मिश्रा, जिला प्रवक्ता श्याम शंकर भट्टाचार्य, जिला मीडिया प्रभारी डॉ कौशलेंद्र कुमार तिवारी, जीला कार्यकारिणी सदस्य सह कार्यालय सचिव,विनोद कुमार,मदन प्रसाद नायक, पप्पू विश्वकर्मा,प्रमोद सिंह चौधरी,उज्ज्वल पॉल,रूपलाल महतो आदि का सर्व सम्मति से चुना गया।

महिला प्रकोष्ठ का हुआ पुनर्गठन

महिला प्रकोष्ठ में जिला संरक्षक अर्पित चटर्जी,जिला अध्यक्ष संध्या रानी,जिला सचिव श्रीमती जगजीत कौर, जिला उपाध्यक्ष के चार पदों में क्रमशः प्रियंका कुमारी,पूजा प्रियदर्शिनी, सोनी कुमारी,विनीत झा,सबीना वैद्य को चुना गया। जिला संयुक्त के पद पर क्रमशः सरिता कुमारी, छाया कुमारी, रजिया सुल्तान, सपना तिवारी, मुनमुन भट्टाचार्य एवं मनिशिका पाठक का चयन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला संगठन सचिव के पद पर श्रीमती रेखा कुमारी का चयन किया गया। झरिया प्रखंड के अध्यक्ष के रूप में श्री संतोष मुखर्जी एवं प्रखंड कोषाध्यक्ष के लिए दीपक कुमार को चुना गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद सिंह चौधरी ने निष्पक्ष एवं स्वच्छ चुनाव, जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन के लिए समस्त कर्मचारियों को दिया। इस अवसर पर धनबाद जिला के विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close