अभी-अभी : JMM कार्यालय के सामने राजद जिलाध्यक्ष के बेटे को मारी गोली, दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से मचा हड़कंप..

Just now: RJD district president's son shot in front of JMM office, firing in broad daylight caused panic...

Jharkhand Crime News। झारखंड के जामताड़ा से एक बड़ी खबर आ रही है। झामुमो कार्यालय के सामने राजद नेता के बेटे को गोली मार दी गयी। गंभीर हालत में नेता पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

जानकारी के मुताबिक मिहिजाम के कानगोई स्थित झामुमो कार्यालय के सामने राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष भोला यादव के पुत्र विनय यादव को गोली मार दी गई। वह दुकान बंदकर दोपहर में कानगोई स्थित घर जा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान पीछे से बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। गोली विनय यादव के पीठ में लगी है। जख्मी हालत में उन्हें कस्तूरबा गांधी हॉस्पिटल चित्तरंजन में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गापुर हेल्थ वर्ल्ड में रेफर किया गया है।

 

 

पुलिस ने घायल विनय यादव से पूछताछ की, पूछताछ में विनय ने पुलिस को एक व्यक्ति का नाम बताया है। इस आधार पर पुलिस छापेमारी कर ली है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। मामला आपसी रंजिश का है या फिर राजनीतिक? हर पहलू की जांच की जा रही है।

 

जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने उनका पीछा कर गोली मारी और पश्चिम बंगाल सीमा की ओर फरार हो गए। गोली लगने के बाद विनय सड़क पर ही गिर पड़े, आस पास के लोग दौड़े और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बताया जा रहा है कि बाइक सवार 2 अपराधियों ने चलती बाइक में पीछे से गोली मारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close