RJSS ने सतगावां BDO वैद्यनाथ उरांव को विदाई समारोह आयोजित कर किया सम्मानित, SDO प्रमोशन पर दी शुभकामना

कोडरमा । आज 25/10/2023 को सतगावां के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी वैद्यनाथ उरांव को राष्ट्रीय झारखण्ड सेवा संस्थान ( RJSS) के द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में श्री उरांव को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया, साथ ही उन्हें गोड्डा जिला में अनुमंडल पदाधिकारी ( SDO) के रूप में पदोन्नति होने पर शुभकामनाएं दीं। सतगावां में प्रशासनिक तथा सामाजिक सेवा से जुड़े वैद्यनाथ उरांव ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी।

  मालूम हो कि राष्ट्रीय झारखण्ड सेवा संस्थान ( RJSS ) बिगत 25 वर्षो से सतगावां तथा झारखण्ड के कोने कोने से वंचित, पीड़ित, असहाय, लोगों तथा बालक, बालिकाओं को अपने संस्था में लाकर  उन्हें काबिल तथा मानवहितैशी  बनाता है। RJSS और भी कई प्रकार की सेवा सामाज तथा लोगों के बीच प्रदान करता है। जिसमे मुख्य रूप से बाल विवाह की रोकथाम, बाल मजदूरी की रोकथाम, वंचित तबके में शिक्षा के लिए मुख्य रूप से मदद करने का काम करता है। 

RJSS के अध्यक्ष मनोज दांगी तथा सहकर्मी विजय, निर्भय एवम मानसिंह पासवान, लीला दी, बबलू यादव,जयराम यादव, विपिन रविदास एवम अन्य प्रमुख रूप शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close