Road Accident : पुलिस जवान को चेकिंग के दौरान वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में एनएन – 33 के होटल सीटी इन के पास चेकिंग पोस्ट में ड्यूटी के दौरान नाश्ता करने जा रहे ट्रैफिक पुलिस सुकुमार महतो को पिकअप वैन से टक्कर मार दी है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये है और उन्हें सहयोगी पुलिस द्वारा एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रिम्स रेफर किया गया है।

घटना के बारे में सहयोगी ट्रैफिक पुलिस सहदेव भगत ने बताया कि वे सुकुमार की ड्यूटी एनएच 33 के होटल सिटी इन के पास चेकिंग थी. इस दौरान वे सुबह करीब नौ बजे नाश्ता करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे. उसी वक्त उन्हें पिकअप वैन ने टक्कर मार दिया, जिससे वे घायल हो गये. वहीं पिकअप वैन टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गयी. इस दौरान घायल ट्रैफिक पुलिस को सिर और हाथ में काफी चोट आयी है. स्थिति गंभीर है, और उन्हें रिम्स रेफर किया जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close