देवघर: पुलिस की वर्दी में लूटेरों ने किया तांडव, जांच के नाम पर घर खुलवाया, फिर हथियार के बल पर लाखों लूटकर हुए फरार

Deoghar: Robbers posing as police officers went on a rampage; they got a house opened under the pretext of an investigation, then looted lakhs at gunpoint before fleeing.

देवघर। झारखंड में इन दिनों बदमाश बेखौफ हो गये हैं। हैरानी की बात ये है कि अब पुलिस की वर्दी में भी लूटेरे वारदात को अंजाम दे रहे हैं। देवघर जिले में अपराधियों ने पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल कर फिल्मी अंदाज में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में देर रात 8 से 10 बदमाश पुलिसकर्मी बनकर एक घर पहुंचे और परिवार को झांसा देकर घर में घुस गए। इसके बाद हथियार के बल पर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

पुलिस समझकर खोला दरवाजा, घर में घुस गए बदमाश

मिलीजानकारी के अनुसार, अपराधी देर रात पहाड़पुर गांव निवासी महेंद्र यादव के घर पहुंचे। सभी बदमाश पुलिस की वर्दी पहने हुए थे। उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा जोर-जोर से खटखटाया।वर्दी में लोगों को देखकर परिवार को लगा कि किसी जांच या पूछताछ के सिलसिले में पुलिस आई है। जैसे ही दरवाजा खोला गया, बदमाशों ने धक्का देकर घर में प्रवेश कर लिया और हथियार दिखाकर पूरे परिवार को अपने कब्जे में ले लिया।

 

विरोध करने पर दी गोली मारने की धमकी

घटना को लेकर पीड़ित महेंद्र यादव ने बताया कि अपराधियों ने घर में रखे जेवरात और नकदी की जानकारी मांगी। विरोध करने और शोर मचाने की कोशिश पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी।बदमाश घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी समेटने के बाद भी अतिरिक्त रकम की मांग कर रहे थे। इसी दौरान परिवार के एक सदस्य ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर शोर मचाना शुरू कर दिया।

 

ग्रामीणों की आहट मिलते ही फरार हुए अपराधी

परिवार के सदस्य के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग सतर्क हो गए। ग्रामीणों की हलचल बढ़ती देख सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना तुरंत मधुपुर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

पुलिस जुटी जांच में

मामले के जांच अधिकारी एवं सब इंस्पेक्टर संतोष गुप्ता ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बदमाश किस रास्ते से गांव में पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close