झारखंड के स्क्रैप व्यवसायी से बिहार में लूटपाट… बकाया वसूली कर लौटने के क्रम में हुई…दो संदिग्ध हिरासत में…

गया/ चतरा झारखंड के स्क्रैप व्यवसायी से लूटपाट की घटना सामने आई है। जिले के गया डोभी मार्ग पर मणिपर गांव स्थित पुल के पास घात लगाकर अपराधियों ने व्यवसायी से ₹9लाख 40 हजार लूट लिए। पिस्तौल दिखाकर इस घटना को अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस ने इस मामले पर दो संदिग्ध अपराधियों को भी हिरासत में ले लिया है।

बिहार से झारखंड लौट रहे थे व्यवसायी

प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना के रहने वाले स्क्रैप व्यवसायी अनूप कुमार गया आए थे। गया से बकाए का कलेक्शन कर कर वापस झारखंड को लौट रहे थे। इसी क्रम में मणिपर के पास दो बाइक पर 4- 5 की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने वाहन को रुकवाया। इसके बाद व्यवसायी को पिस्तौल का भय दिखाकर रुपए वाला बैग लूट लिया। बैग में कुल 9 लाख 40हजार रुपए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी ने दिया कार्रवाई का आदेश

घटना के तुरंत बाद स्क्रैप का व्यवसाय करने वाले अनूप कुमार गया के एसएसपी हरप्रीत कौर को और डोभी थाना को दी। इसके डोभी थाना अध्यक्ष अजय कुमार मामले की छानबीन में जुट गए। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया। जिसमें कबाड़ व्यवसायी के वाहन का चालक निखिल चौबे (चतरा के घाघरी निवासी) और डोभी थाना के वकील गंज के रहने वाले सुरेंद्र पासवान शामिल है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र पासवान के घर से पूछताछ और लूट में इस्तेमाल अपाचे बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

दाउदनगर के भी अपराधियों के तार जुड़े

बताया जा रहा है कि इस घटना के तार औरंगाबाद के दाउदनगर से भी जुड़े हैं। निशानदेही के आधार पर पुलिस अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है। वहीं इस घटना के बावजूद स्क्रैप व्यवसायी अनूप कुमार ने काफी सोच भी दिखाई। उसने लूट की घटना होने के बाद अपने मोबाइल से लूट की घटना करने वाले अपराधियों की बाइक की फोटो खींच ली। फोटो खींचने के बाद उसे गया एसएसपी हरप्रीत कौर और डोभी थाना को भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की और फोटो के आधार पर डोभी के वकील गंज पहुंच गई। जिसके बाद सुरेंद्र पासवान को हिरासत में ले लिया। डोभी के थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि झारखंड के कारोबारी से लूट की घटना बीती रात को हुई है। इस मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। घटना का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा। वरीय अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close