रोहित शर्मा का संन्यास: रोहित शर्मा ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, …आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद

Rohit Sharma's retirement: Rohit Sharma announced his retirement, posted on social media and wrote, ... thank you very much to all of you

Rohit Sharma Retirement : आखिरकार वही हुआ, जिसकी अटकलें काफी दिनों से लग रही थी। रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर टेस्ट क्रिकेट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। टेस्ट प्रारूप में भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में रोहित शर्मा का नाम आता है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला लिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस ऐलान के साथ ही उन तमाम अटकलें पर भी उन्होंने विराम लगा दिया है जो लंबे वक्त से चला रहा था। रोहित टेस्ट प्रारूप में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने 67 टेस्ट मुकाबले में 12 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए हैं। रोहित ने अपने संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा इंस्टा स्टोरी पर टेस्ट क्रिकेट की कैप को साझा किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रोहित शर्मा ने कैप्शन में लिखा है मैं आप सभी साथियों को बताना चाहता हूं कि “मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं, इस प्रारूप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद मैं वनडे में भारत के लिए खेलना जारी रखूंगा”

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि t20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने पहले ही T20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। अब सिर्फ वह एक फॉर्मेट वनडे में ही खेलते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद अब इंग्लैंड सीरीज के लिए भारत को नए टेस्ट कप्तान की तलाश करनी होगी।

 

टेस्ट क्रिकेट में कप्तान की दौड़ में जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल और ऋषभ पंत सबसे आगे चल रहे हैं। जून में यह सीरीज खेली जानी है। आपको बता दें कि रोहित साल 2024 25 के सीजन में अपने खराब फार्म से गुजरे थे। उन्होंने 15 माचो में सिर्फ 164 रन ही बनाए थे। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close