यूक्रेन में रूसी मिसाइल का कहर! जहाज पर हमला, 4 भारतीयों की मौत; भारत ने रूस को भेजा कड़ा संदेश

ओडेसा बंदरगाह से रवाना हो रहे मालवाहक जहाज पर हमला, एक भारतीय गंभीर घायल; MEA ने रूसी राजदूत को किया तलब

नई दिल्ली। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हो रहे मालवाहक जहाज MV GOLDEN LEO पर हुए मिसाइल हमले में चार भारतीय क्रू मेंबर्स की मौत हो गई, जबकि एक भारतीय गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस घटना के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए रूस के कार्यवाहक राजदूत (चार्ज डी’अफेयर्स) को तलब कर आधिकारिक विरोध दर्ज कराया है।

MEA ने जताई कड़ी आपत्ति

विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना और निर्दोष नागरिकों की जान खतरे में डालना पूरी तरह अस्वीकार्य है। मंत्रालय ने मृत भारतीय नागरिकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायल नाविक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जहाज पर थे 17 क्रू मेंबर

जानकारी के अनुसार, हमले के समय MV GOLDEN LEO पर कुल 17 चालक दल के सदस्य मौजूद थे। इस हमले में कुल 10 लोगों की मौत की खबर है, जिनमें चार भारतीय और कुछ सीरियाई नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं।

भारत ने रूस से मांगी जवाबदेही

भारतीय विदेश मंत्रालय ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए रूस से जवाबदेही तय करने की मांग की है। भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत ने रूस के कार्यवाहक राजदूत को तलब कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यूक्रेन ने भी की निंदा

यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबीहा ने भी सोशल मीडिया पर इस हमले की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि रूस जानबूझकर नागरिक जहाजों और वैश्विक खाद्य सुरक्षा को निशाना बना रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच समुद्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close