नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में मनाया गया साई महोत्सव, जल्द होगी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की शुरुवात

जमशेदपुर । नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 23 जून को बड़े ही धूम -धाम से साई महोत्सव मनाया गया। इस आयोजन में नेताजी सुभास ग्रुप से जुड़े हुए सभी संकाय एवं कर्मचारी मौज़ूद थे।नेताजी सुभाष ग्रुप के संस्थापक श्री एम. एम. सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में ये महोत्सव मनाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुवात श्री एम. एम. सिंह द्वारा पूजा- अर्चना कर की गई।

उसके बाद विश्वविद्यालय के सभागार में केक कटिंग कर सभी उपस्थित संकायों एवं कर्मचारियों ने अपने कुलाधिपति को जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगो ने अपने संस्थापक और कुलाधिपति श्री एम. एम. सिंह के जीवनी के बारे में बताया की कैसे उन्होंने इतने संघर्ष के बाद इस ग्रुप को खड़ा किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्री एम. एम. सिंह ने सबको धन्यवाद दिया और बताया की वो अगले 5 सालो में इस ग्रुप को और भी बृहत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया की 2025 तक वो जमशेदपुर शहर का सबसे बड़ा और अच्छा अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की शुरुवात करेंगे। उन्होंने अपने कर्मचारियों के लिए भी आज के दिन एक रिलीफ फण्ड की शुरुवात की।

कार्यक्रम में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर गंगाधर पंडा, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री नागेंद्र कुमार और सभी नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के शिक्षक मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close