झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन(JSCA) के पूर्व उपाध्यक्ष व DGP के भाई संजय सिंह का निधन

jharkhand state cricket association (jsca) ke poorv upaadhyaksh va dgp brother

रांची/हजारीबाग। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के पूर्व उपाध्यक्ष व हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह का निधन हो गया. आज गुरुवार को संजय सिंह ने एम्स दिल्ली में अंतिम सांस ली. संजय सिंह के निधन की खबर से जेएससीए अ​धिकारियों व क्रिकेटप्रेमियों में शोक की लहर है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संजय सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को हजारीबाग लाया जायेगा. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा व एक बेटी को छोड़कर दुनिया से चले गये.

मालूम हो कि संजय सिंह के भाई राजीव सिंह मणिपुर में डीजीपी हैं. उनका भतीजा उत्कर्ष सिंह झारखंड रणजी टीम में शामिल है. बिहार के समय से ही संजय सिंह हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के सचिव रहे. जेएससीए बनने के बाद वे स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की कमेटी में उपाध्यक्ष बने. 2 बार जेएससीए में उपाध्यक्ष के पद पर बने रहे. लोढ़ा कमेटी बनने के बाद कूलिंग ऑफ में भी रहे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close