स्कूल बंद, निर्माण कार्य बंद, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति छोड़ बाकी वाहन पर प्रतिबंध, पढ़िए आखिर क्यों सरकार ले रही है लॉक डाउन जैसे फैसले

न्यूज अपडेट। स्कूल बंद, निर्माण कार्य बंद, ठंड की वजह से हाथ सेंकना बंद…. ये कोई जुमला नहीं बल्कि देश की राजधानी में सरकार के नया फरमान जारी हुआ है। इन सब की वजह से दिल्ली फिर एक बार फिर सुर्खियों में है।प्रदूषण पर सरकार हर दिन नए नए फैसले ले रही है, उसके वावजूद कोई असर देखने को नहीं मिल रहा। दिल्ली में बारिश की वजह से घटा प्रदूषण दिवाली के बाद एक बार फिर बढ़ गया है। इस वजह से दिल्लीवासियों को अगले आदेश तक ग्रैप-4 की पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक के बाद बताया कि दिल्ली में पाबंदियां अभी जारी रहेंगी।

गोपाल राय ने कहा कि सीएक्यूएम की अगली बैठक तक दिल्ली ग्रैप के स्टेज-4 की पाबंदियां जारी रहेंगी। उन्होंने कहा, ‘बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल की गाड़ियों पर पाबंदी रहेगी। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति वाले ट्रकों को छोड़कर अन्य पर पाबंदी रहेगी। सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रको को प्रतिबंध से छूट दी गई है।’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोपाल राय ने कहा, ‘दिल्ली में सभी तरह के कंस्ट्रक्शन पर भी प्रतिबंध जारी रखने का फैसला लिया गया है। 18 तक स्कूल बंद रखने का फैसला भी जारी रहेगी। 13 हॉट स्पॉट पर मॉनिटरिंग को सख्त किया जाएगा। 7 अक्टूबर से 7 नवंबर तक एंडी डस्ट कैंपेन चलाया गया। इसे 15 दिनों के लिए बढ़ाते हुए 30 नवंबर तक जारी रखा जाएगा।’ उन्होंने कहा कि एंटी ओपन बर्निंग (हाथ सेंकने के लिए लकड़ी जलाने पर) एक महीने के लिए रोक रहेगी। इसके लिए 611 टीमों की ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्होंने दिल्ली की जनता से ‘ग्रीन दिल्ली ऐप’ डाउनलोड करने की अपील करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधि दिखने पर वॉर रूम को सूचित करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close