18 महीने में दूसरा प्यार: लव मैरिज करने वाली पत्नी को दूसरी बार इंस्टाग्राम वाले फ्रेंड से हो गया प्यार, पति को छोड़ नये आशिक संग हो गयी फुर्रर

कटिहार। लव मैरिज करने वाली संजू को दूसरी बार प्यार हो गया। पहला प्यार शादी के कार्यक्रम में हुआ था, दूसरा प्यार इंस्टाग्राम वाले फ्रेंड से हुआ। दूसरी बार प्यार होने के बाद महिला अब फरार हो गया है। सिर्फ 18 महीने बाद ही महिला को दूसरी बार प्यार हो गया। इधर पत्नी संजू की तलाश में पति विजय कुमार थाना और कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा रहा है।

पति का कहना है कि दवा खरीदने के लिए पत्नी ने पैसा मांगा था और फिर उसी पैसे को लेकर वो फरार हो गयी। पत्नी की तलाश करते करते पति परेशान है, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी हमेशा इंस्टाग्राम चलाती थी। इसी दौरान वो बेगुसराय के अमित के संपर्क में आ गयी। दोनों में खूब चैट होती थी। कमाल की बात ये है कि ये चैटिंग पत्नी अपने पति विजय के ही मोबाइल से करती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पति को छोड़कर फरार होने के बाद संजू ने अब नये आशिक अमित के साथ शादी की फोटो पोस्ट की है। वहीं आशिक अमित अब उसके पहले पति विजय को धमकी दे रहा है। विजय मार्च 2022 में संजू के साथ लव मैरिज की थी। उसे ड्राइवर टोला निवासी विजय कुमार से एक शादी समारोह के दौरान प्यार हो गया। फिर दोनों ने शादी कर ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close