झारखंड : यहां देखें पूरी लिस्ट…CM हेमंत सोरेन ने बजट सत्र के लिए पांच मंत्रियों में बांटा ये विभाग

झारखंड विधानसभा में 24 फरवरी से बजट सत्र शुरू हो रहा है. बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभागों से संबंधित प्रश्नों का जवाब देने के लिए अपने पांच मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया है. मंत्रिमंडल निगरानी एवं समन्वय विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.

अब इन मंत्रियों की जिम्मेदारी होगी कि वो अपने विभागों के अलाव सीएम के विभाग से संबंधिक प्रश्न, ध्यानाकर्षण,निवेदन,याचिका,विधेयक, संकल्प आदि विधायी कार्यों का जिम्मा ले.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन मंत्रियों को मिला ये विभाग

जिन मंत्री को जिम्मेदारी मिली उनकी बात करे तो. दीपक बिरूवा को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग और मंत्रिमंडल विभाग सौंपा गया है.

चमरा लिंडा को महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, रामदास सोरेन को विधि विभाग, सूचना एवं जन संपर्क विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नें विभाग, योगेन्द्र प्रसाद को गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग , ऊर्जा विभाग,खान एवं भूतत्व विभाग और सुदिव्य कुमार को पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माम विभाग, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई .

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि 24 फरवरी से 27 मार्च तक बजट सत्र होगा. सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण और नए सदस्यों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा. इसके बाद 25 और 27 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद होगा.

जिसके बाद 28 फरवरी को हेमंत सरकार तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी और 3 मार्च को आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close