सोने-चांदी की कीमतों में उथल-पुथल: भारत-पाक तनाव के बीच आज के ताजा रेट… देखें आपके शहर की कीमतें

Turmoil in gold and silver prices: Today's latest rates amid India-Pakistan tension... see the prices of your city

सोने-चांदी : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ते भू-राजनीतिक टेंशन के चलते 9 मई को सोने-चांदी की कीमतों में हलचल देखी गई है। इससे पहले अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने 7 मई को ब्याज दरों को जस का तस बनाए रखा। विशेषज्ञ पहले से ही यही उम्मीद कर रहे थे, और इसी कारण पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट भी देखने को मिली थी।

हालांकि, अब बाजार में दोबारा उथल-पुथल का माहौल है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और इजराइल-गाजा संघर्ष ने सोना और चांदी को एक बार फिर सेफ हैवन यानी सुरक्षित निवेश का विकल्प बना दिया है। ऐसे में लोग सोना-चांदी में निवेश कर रहे हैं, जिससे इसकी मांग बढ़ी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

9 मई की सुबह 6:20 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, MCX पर सोने की कीमत ₹97,051 प्रति 10 ग्राम थी, जबकि चांदी ₹95,730 प्रति किलो के स्तर पर रही। वहीं, इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना ₹97,380 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹89,265 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। IBA वेबसाइट पर चांदी (999 फाइन) की कीमत ₹95,840 प्रति किलो दर्ज की गई।

इस बीच आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज सोना और चांदी का कितना भाव चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहर सोना (बुलियन ₹/10g) MCX सोना ₹/10g चांदी (बुलियन ₹/kg) MCX चांदी ₹/kg
मुंबई ₹97,210 ₹97,380 ₹95,120 ₹95,660
चेन्नई ₹97,490 ₹97,380 ₹95,940 ₹95,660
कोलकाता ₹97,080 ₹97,380 ₹95,530 ₹95,660
हैदराबाद ₹97,360 ₹97,380 ₹95,810 ₹95,660
बेंगलुरु ₹97,280 ₹97,380 ₹95,740 ₹95,660
दिल्ली ₹94,040 ₹97,380 ₹95,500 ₹95,660

सोने और चांदी की कीमतों को प्रभावित करने वाले कारक

सोने और चांदी की कीमतों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही तरह के विभिन्न कारकों के कारण लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है। दुनिया भर में मांग, करेंसी एक्सचेंज रेट, ब्याज दर, सरकारी नीतियां, और ग्लोबल इवेंट्स जैसे कारक उनके मूल्य को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकते हैं। सोने और चांदी के क्षेत्र के विशेषज्ञ के रूप में, ज्वेलर्स बाजार के रुझानों और संभावित मूल्य परिवर्तनों पर महत्वपूर्ण जानकारी दे सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close