पतली दाल देख स्वास्थ्य सचिव ने डायटिशियन को जमकर लगाई फटकार, औचक निरीक्षण में सीएस समेत सभी अधिकारी के छूटे पसीने

रांची । स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह बुधवार को अचानक सदर अस्पताल रांची का निरीक्षण करने लगे। सदर अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में मरीजों के भोजन बनने वाले किचन का निरीक्षण करने पहुंच गए. उनके साथ सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, डीएस डॉ एके खेतान और डॉ बिमलेश सिंह सहित अस्पताल प्रबंधन की टीम भी थी.

इस दौरान स्वास्थ्य सचिव ने रजिस्ट्रेशन काउंटर सहित अस्पताल के सेंट्रल किचन का औचक निरीक्षण किया. अस्पताल के किचन में खराब खाने की क्वालिटी देखने को मिली, साथ ही आस-पास गंदगी मिलने पर एक-एक जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिये. जिस वक्त वह किचन में पहुंचे मरीजों को लंच भेजने की तैयारी की जा रही थी. मरीजों का खाना देख ACS पूरी तरह से भड़क उठे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ACS अरुण कुमार सिंह को ये आश्वस्त कराने का पूरा प्रयास किया गया की सदर अस्पताल में सबकुछ ठीक ठाक चल रहा है। परंतु ऐसा हो न सका। टीम जिस समय निरीक्षण कर रही थी, उस समय अधिकारी परेशान देखे गए. उन्होंने मरीजों के लिए कुकर में पके दाल को देखा, जो बेहद पतली थी. सब्जी की क्वालिटी भी काफी खराब थी.

खराब खाना देखते हीं ACS ने मौके पर डायटिशियन ममता कुमारी को जमकर फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि क्या यह पतली दाल से मरीजों को प्रोटीन की डायट मिलेगी. उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए मरीजों के डायट प्लान के अनुसार, खाना परोसने और साफ-सफाई के निर्देश दिये.निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश भी दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close