प्रेमी के बांहों में बीबी को देख पति बौखलाया, खंभे में बांधकर दोनों को बेदम पीटा, फिर बच्चों के सामने प्रेमी और पत्नी का सर मुंडवाया, गिरफ्तार

मोतिहारी। बीबी को आशिक के बाहों में देख बौखलाये पति ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पति का गुस्सा यही नहीं थमा, जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी के बाल भी कैची से काट डाले। मामला बिहार के मोतिहारी के रामगढ़वा थाना क्षेत्र का है। दोनों की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। महिला का 6 महीने से अफेयर चल रहा था। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर महिला के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर प्रेमी पहुंचा था, इसी दौरान महिला के पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को बिजली के खंभे में बांधकर जमकर पिटाई की। दोनों की पिटाई को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।महिला की पिटाई देख उसके दोनों बच्चे जोर-जोर से रोते हुए मां से लिपट जाते हैं, लेकिन ग्रामीण नहीं रुके। दोनों बच्चे रो रहे हैं और ग्रामीण महिला और उसके प्रेमी को पीटवा रहे हैं। इस दौरान एक व्यक्ति डंडे से दोनों को पीट रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका का सिर मुंडवाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। 28 साल का प्रेमी पिंटू और प्रेमिका दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों के बीच 6 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक गांव वालों को हो गई थी। मंगलवार को महिला के पति ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close