SEX RACKET : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, छापेमारी करने होटल पहुंची पुलिस.. नजारा देख हो गई हैरान

अररिया : जिले में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने होटल के मालिक समेत दो युवती और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक, युवतियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर की है। पुलिस की इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस को रविवार की देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि जीरोमाइल से पहले एक रोटी सोटी होटल में चोरी छिपे सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद एसडीपीओ रामपुकार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई। इसके बाद रोटी सोटी होटल में छापेमारी की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छापेमारी के दौरान होटल के फर्स्ट फ्लोर के एक कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में एक युवती और युवक मिले। जबकि दूसरे कमरे में एक अन्य युवती मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवती और एक युवक को पकड़ लिया है।

पुलिस ने होटल में देह व्यापार कराने के लिए रिसेप्शन काउंटर पर बैठे होटल संचालक साहबीर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ाई गई दोनों युवती असम के अलग-अलग शहर की रहने वाली है। युवक से पूछताछ जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close