शालिनी खन्ना की संस्था “उड़ान हौसलों की” कराएगी निर्धन परिवार के बेटियों की सामूहिक विवाह। कहा ..कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं:

धनबाद जानी मानी गत्यात्मक ज्योतिष विशेषज्ञा शालिनी खन्ना की संस्था “उड़ान हौसलों की” के सानिध्य में 3 जुलाई 2022 (रविवार) को एक सामूहिक विवाह आयोजित किया गया है।

शालिनी खन्ना प्रसिद्ध समाजसेवी के रूप में जानी जाती है। “उड़ान हौसलों की” संस्था की संस्थापक और अध्यक्ष है।अपनी संस्था के बैनर तले श्रीमती खन्ना अलग अलग क्षेत्रों में मानव कल्याणकारी कई कार्य को अंजाम देती रहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3 जुलाई को शालिनी खन्ना एक सामूहिक विवाह का आयोजन किया है, जिसमे निर्धन बेटियो की सामूहिक विवाह कराए जाने का प्रस्ताव है। गायत्री मंदिर बस्ताकोला धनबाद में आयोजित सामूहिक विवाह में सभी आम जनों को व्यक्तिगत और सोशल मीडिया के माध्यम से निमंत्रण भेजा है। साथ ही उन्होंने कहा है की निर्धन परिवार के बेटियो की शादी करानी अपने आप में अत्यंत ही नेक कार्य है,जिसमे सभी आमजन आमंत्रित है। कन्यादान से बड़ा कोई दान नही हो सकता।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शादी समारोह प्रातः 11 बजे से संध्या 4 बजे तक आयोजित है। इस शादी समारोह को संपन्न कराने में उड़ान हौसलों की टीम कई दिन से लगी थी। समारोह से संबंधित तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए 25 जून को भी आई एस एल कतरास मोड़ झरिया में बैठक हुई थी।शादी में पहुंचने वाले वर वधू को उनके शादी के जोड़ा भी सौप दिया गया है,उपहार स्वरूप घर गृहस्थी के सामान भी दिए जाने है,जिनकी जानकारी भी दे दी गई है।

शालिनी खन्ना की संस्था अपने नेक कार्य के लिए हमेशा चर्चा में रहती है,चाहे वो नारी उत्थान,नारी, सम्मान, कोविड काल में कोरोना योद्धा के सम्मान,रक्तदान शिविर का आयोजन, निशुल्क ज्योतिष विद्या से समाधान एवम अन्य कई प्रकार के समाजसेवा से गहरा रिश्ता है। ऐसे में 3 जुलाई 22 को निर्धन परिवार के बेटियो की शादी कराकर इनकी प्रसिद्धि में एक और नया अध्याय जुड़ने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सामूहिक विवाह में संस्था के सचिव दीपक साह,कोषाध्यक्ष कुणाल कुमार, मनीष गुप्ता ,रीता बंसल,पिंकी गुप्ता, प्रिया खेमका, गुंजन गोयल,मधु रानी, विवेक अग्रवाल एवम अन्य का महत्वपूर्ण योगदान है।

Related Articles

close