शर्मनाक : जमीनी विवाद में महिला को नग्न कर घुमाया, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो : कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक महिला को नग्न घुमाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

क्या है मामला

कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक महिला को कथित तौर पर सात महीने पहले निर्वस्त्र अवस्था में घुमाया गया था. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ है. पुलिस ने गुरुवार (29 फरवरी) को इस मामले में जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की बेटी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्नाटक पुलिस ने बताया कि कथित घटना 31 जुलाई 2023 को तब हुई जब पीड़िता और उसके बेटे को सरकार की ओर से आवंटित तीन एकड़ जमीन में से आधा एकड़ जमीन पर अतिक्रमण का विरोध करने पर विरोधियों ने उनकी पिटाई की थी.

महिला को मिली थी धमकी

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने न केवल महिला को नग्नावस्था में घुमाया और उसके परिवार के साथ मारपीट की, बल्कि शिकायत दर्ज कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी.पुलिस ने बताया कि मामला गुरुवार को तब सामने आया जब पीड़िता की बेटी ने शिकायत दर्ज कराई. बेलगावी जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की आगे की जांच के लिए गांव में डेरा डाल दिया है. मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close