शिल्पा शेट्टी के बच्चों ने इस अंदाज में मनाया भाई-दूज: दोनों के बीच दिखा क्यूट बॉन्ड, एक्ट्रेस ने शेयर किया Video

मुंबई: देशभर में आज भी भाई दूज का त्यौहार मनाया जा रहा है। कई बॉलीवुड सितारे भी इसे आज सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं अब शिल्पा शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर अपने दोनों बच्चों वियान राज कुंद्रा और समीशा के भाई सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की है।
यहां देखे विडियो …
समीशा ने किया भाई वियान को तिलक
इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने दोनों बच्चों के साथ भाई दूज की रस्म करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में देख सकते हैं शिल्पा अपनी बेटी से पहले टीका करवाती हैं, फिर सिर पर चावल डालने और लड्डू खिलाने को कहती हैं। शिल्पा जैसा-जैसा कहती हैं, उनकी लाडली समीशा बिल्कुल वैसा ही करती हैं। इस दौरान शिल्पा प्रिंटेड सूट नजर आ रही है, जबकि उनके बच्चे मैचिंग पेस्टल कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ ही शिल्पा ने भाई दूज की शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “भाई-बहन की यारी, होती है सबसे प्यारी। हैप्पी भाई दूज।”












