भूकंप से हड़कंप : कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, डर से लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले, रिएक्टर पैमाने पर तीव्रता….

Earthquake shock: Strong tremors felt in Kolkata, people rushed out of their homes in fear, intensity on Richter scale....

कोलकाता और आसपास के इलाकों में भूकंप से हड़कंप मच गया है। तेज झटकों के बाद लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
________________________________________

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। झटकों के कारण लोग घबराकर अपने घरों, दफ्तरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भूकंप दोपहर करीब 1 बजकर 22 मिनट पर आया। झटके कुछ सेकंड तक ही महसूस किए गए, लेकिन उनकी तीव्रता इतनी थी कि ऊंची इमारतों में कंपन अधिक स्पष्ट रूप से महसूस हुआ।

शहर के कई हिस्सों में लोगों ने फर्नीचर, अलमारियों और छत के पंखों के हिलने की जानकारी दी।भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई, जबकि United States Geological Survey (यूएसजीएस) ने इसे 5.3 बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया कि भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था और यह बंगाल के टाकी से करीब 26 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था। इसी कारण सीमावर्ती क्षेत्रों और कोलकाता में झटके अधिक तीव्र महसूस किए गए।भूकंप का असर केवल कोलकाता तक सीमित नहीं रहा। हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में भी जोरदार कंपन दर्ज किया गया।

मेदिनीपुर शहर में जिलाधिकारी कार्यालय के कर्मचारी झटके महसूस होते ही भवन से बाहर निकल आए। कई बाजारों और दुकानों में लोग सामान छोड़कर खुले स्थानों की ओर भागते नजर आए।सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग खुले मैदानों और सड़कों पर एकत्र दिखाई दे रहे हैं। दफ्तरों में कर्मचारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर इमारतें खाली कर दीं और सुरक्षित स्थानों पर चले गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि अभी तक किसी गंभीर क्षति की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कोलकाता के कुछ पुराने इलाकों से इमारतों में हल्की दरारें और झुकाव की खबरें सामने आ रही हैं। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।विशेषज्ञों का कहना है कि 5.5 तीव्रता का भूकंप मध्यम श्रेणी का माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close