Shocking : दूल्हा बनने से पहले गया था दांतों की सर्जरी करवाने, क्लिनिक में हो गई मौत

शॉकिंग न्यूज : हैदराबाद में एक व्यक्ति की स्माइल डिजाइनिंग सर्जरी के दौरान मौत हो गई। दरअसल, वो शादी से पहले स्माइल डिजाइनिंग सर्जरी से अपनी मुस्कान बढ़ाना चाहता था।

दरअसल, 28 साल के बिजनेसमैन लक्ष्मी नारायण विंजाम ने शादी से पहले अपनी मुस्कान बढ़ाने के लिए डेंटल प्रोसीजर बुक किया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिवार के मुताबिक, 16 फरवरी को लक्ष्मी नारायण अकेले ‘स्माइल डिजाइनिंग’ प्रोसीजर के लिए जुबली हिल्स के रोड नंबर-37 स्थित FMS इंटरनेशनल डेंटल क्लिनिक गए थे. शाम को जब उनके पिता विंजाम रामुलु ने फोन कॉल किया तो क्लिनिक के कर्मचारियों ने जवाब दिया कि उनका बेटा इस प्रोसीजर के दौरान बेहोश हो गया है. उन्होंने दावा किया कि लक्ष्मी नारायण नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.

जुबली हिल्स पुलिस में दर्ज की गई शिकायत में परिवार ने आरोप लगाया कि 16 फरवरी को प्रोसीजर के दौरान एनेस्थीसिया दिए जाने के बाद श्री विंजाम बेहोश हो गए थे और ओवरडोज के कारण उनकी मृत्यु हो गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close