VIDEO:स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का निधन, 2 दिन पहले ही डाला था आखिरी वोट…राजकीय सम्मान के साथ…

हिमाचल प्रदेश। पूरे देश के मार्गदर्शक एवं युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने वाले देश के प्रथम मतदाता श्याम शरण नेगी का शनिवार तड़के सुबह निधन हो गया। उन्होंने इस दुनिया को छोड़ने से पहले ही अपनी अंतिम इच्छा मतदान करके पूरी की। उन्हें एहसास हो गया था कि अब इस दुनिया को छोड़ कर जाना है तभी उन्होंने प्रशासन से मांग की थी कि 2 नवंबर को घर से ही मतदान करेंगे। नेगी की निधन की सूचना मिलते ही उनके घर में अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। नेगी अपने पीछे तीन बेटे और पांच बेटियां छोड़ गए हैं। सूचना मिलते ही प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके पोते को फोन पर बातचीत कर उन्हें सांत्वना प्रदान की।

अंतिम बार मतदान कर के ली आखिरी सांस

प्राप्त जानकारी अनुसार जब प्रशासन ने उनसे पूछा कि आप कहां से मतदान करेंगे तो उन्होंने कहा था कि हर बार की तरह इस बार भी कल्पा प्राथमिक पाठशाला पोलिंग बूथ से ही मतदान करूंगा। लेकिन तबीयत ठीक ना होने पर उन्हें लगा कि इस दुनिया से विदा लेना है इसलिए उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि वे अपने घर से ही मतदान करेंगे। उन्होंने अंतिम बार इस विधानसभा में मतदान करके पूरे देश और किन्नौर के मतदाताओं को संदेश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निधन की जानकारी देते हुए उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि देश के प्रथम मतदाता श्याम शरण नेगी का निधन हुआ है, जो पूरा देश और किन्नौर के लिए दुखद की बात है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सभी अधिकारी और पुलिस अधिकारी उनके अंतिम संस्कार में मौजूद रहेंगे और पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सन 1917 में जन्मे नेगी ने 1951 से लेकर अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव में मतदान किया है। 2014 से हिमाचल के चुनाव आइकन भी है। लेकिन 1951 से हर चुनाव में मतदान किया। प्रथम मतदाता ने पहली बार घर के प्रांगण में बने डाक बूथ में एक लिफाफे में बंद कर मत पेटी में मत डाल दिया था।

शरण नेगी ना केवल हिमाचल बल्कि देश के आइकन रहे। 106 वर्ष की आयु होने के बाद भी मतदान करने के प्रति उनका जज्बा इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण में एक-एक मत की कितनी महत्ता है।

इस संबंध में सीएम ने भी ट्वीट किया है उन्होंने कहा कि देश के पहले मतदाता और किन्नौर संबंध रखने वाले श्याम शरण नेगी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34 वीं बार बीते 2 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला,यह याद हमेशा भावुक करेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

Related Articles

close