मुठभेड़ में जवान शहीद : CM चंपई सोरेन ने जताया दुख, घायलों को बेहतर इलाज का निर्देश

चतरा : जिले के सदर थाना क्षेत्र के बेरियो जंगल में टीपीसी उग्रवादियों ने घात लगाकर पुलिस के जवान पर हमला किया. जिसमें दो जवान शहीद हो गए. इस घटना को लेकर सीएम चम्पाई सोरेन ने दुख व्यक्त किया. कहा कि जिस तरीके से नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. इस मुठभेड़ में शहीद दोनों जवानों के परिवार के साथ सरकार खड़ी है, और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी. नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है. नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा. किसी भी हाल में सुरक्षा बलों के मनोबल को गिरने नहीं दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने गृह विभाग और पुलिस महानिदेशक को नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करने और इस मुठभेड़ में घायल जवान के समुचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close