आज होगा कुछ खास : CM हेमंत सोरेन 47 इंजीनियर को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

रांची : जेपीएससी द्वारा नगर विकास विभाग के लिए चयनित 47 अभियंताओं को मुख्यमंत्री मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. प्रोजेक्ट भवन के द्वितीय तल स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 32 असैनिक सहायक अभियंता, नौ यांत्रिक सहायक अभियंता व छह विद्युत सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र बांटा जायेगा. चयनित अभियंताओं को तीन अक्तूबर की सुबह 10.30 बजे तक उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सहायक अभियंता (असैनिक यांत्रिक) सीधी भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा के लिए विज्ञापन संख्या 8- 2018 निकाला गया था. जबकि सहायक अभियंता (विद्युत) सीधी भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा के लिए विज्ञापन संख्या 9-2019 निकाला गया था. इस आधार पर झारखंड लोक सेवा आयोग ने 47 सहायक अभियंताओं को अनुशंसित किया है. विभाग को ओर से बताया गया है कि चयनित अभ्यर्थियों को 3 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे तक प्रोजेक्ट भवन पहुंच जाना है. यह जानकारी नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव मनोहर मरांडी की ओर से दी गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close