कहीं बारिश…कहीं शीतलहरी… झारखंड में नये साल का स्वागत कड़ाके की ठंड के साथ, जानिये नये साल का पहला सप्ताह कैसा रहेगा

रांची। नये साल में अब बस कुछ ही वक्त बचा है। लोग अपने अपने तरीके से नये साल के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। नये साल में मौसम का बदला अंदाज देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक नये साल का स्वागत कड़ाके की ठंड और झमाझम बारिश से करने के लिए झारखंड और बिहार को लोगों को तैयार रहना चाहिये। वहीं नववर्ष में 1 और 2 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना भी जताई गई है, जिसके बाद ठंड के बढ़ने के पूर्वानुमान हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 5 जनवरी से राज्य में ठंड का असर बढ़ेगा जबकि इससे पूर्व 3 और 4 जनवरी को राज्य के कई इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। 5 जनवरी से मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने और कई जिलों में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं कई हिस्सों में आने वाले दिनों में शीतलहर चल सकता है और रांची से सटे कांके का तापमान न्यूनतम 1 या 2 डिग्री तक रहने की संभावना है।नये साल तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन नये साल में मौसम में बदलाव नजर आयेगा। राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। नये साल के जश्न में मौसम लोगों को साथ देगा। सभी जिलों के मौसम का मिजाज अगले पांच दिनों तक इसी तरह खुशनुमा रहने की उम्मीद है।

मौसम केंद्र के मुताबिक दो जनवरी से रांची समेत पूरे राज्य में बादल छाएंगे। तीन और चार जनवरी को रांची में बारिश के आसार है। वहीं पलामू के रास्ते बादल आएगा और बारिश होने की संभावना है। दो से लेकर पांच जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश हो सकती है। वहीं छह जनवरी से बादल फटने के बाद पारे में फिर गिरावट आने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान गोड्डा जिले में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इस अवधि में सबसे कम तापमान गढ़वा में 10 डिग्री सेल्सियस रहा. इस दौरान रांची का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस, देवघर का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस और रामगढ़ का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा. बादल छाये रहने के कारण राज्य के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 02 से 04 डिग्री सेल्सियस अधिक है और लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close