Jharkhand की छठी विधानसभा का पहला सत्र 9 से 12 दिसंबर तक…स्टीफन बने प्रोटेम स्पीकर

Jharkhand की नवगठित विधानसभा का पहला सत्र 9 से 12 दिसंबर तक आहूत किया जाएगा। इस सत्र के संचालन के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है।

गुरुवार को राज्य के 14वें सीएम के रूप में शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की पहली बैठक की, जिसमें छठी विधानसभा का प्रथम सत्र आहूत करने और प्रोटेम स्पीकर के मनोनयन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार दिनों से इस सत्र के दौरान सबसे पहले नवनिर्वाचित विधायकों को छठी झारखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद हेमंत सोरेन बतौर मुख्यमंत्री सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे। अपनी पहली कैबिनेट में सीएम सोरेन ने कुल सात प्रस्तावों को मंजूरी दी। राज्य में पहले से चल रही ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत अब लाभार्थी महिलाओं को 1,000 के बदले 2,500 रुपए की राशि दिसंबर महीने से देने का पूर्व में पारित प्रस्ताव को लागू करने का निर्देश दिया गया है।

सीएम ने असम के चाय बगानों में कार्यरत झारखंड के लोगों की स्थिति के अध्ययन के लिए सर्वदलीय कमेटी गठित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। यह समिति झारखंड सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर उनकी बेहतरी के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैबिनेट ने झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से नियुक्तियों के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार करने का प्रस्ताव भी पारित किया।

केंद्र सरकार से झारखंड की बकाया राशि का भुगतान प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों का कोषांग गठित करने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की स्वीकृति दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुरुवार की शाम 4.10 पर सीएम की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा और शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह झारखंड मंत्रालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया।

Related Articles

close