नंगा कर मंडी में घुमाया : 3 हजार नहीं चुका पाने की ऐसी सजा, जिसे देख आप भी हो जायेंगे शर्मसार, देखें वीडियो

वायरल वीडियो । बड़े बड़े शहर में भी घिनौनी कृत्य का स्तर इस कदर निम्न होता जा रहा है की जिसे बयां कर पाना काफी मुश्किल हैं। नोएडा से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां उधार के पैसे न देने पाने के कारण दबंगों ने एक सब्जी विक्रेता को पहले पीटा उसके बाद नंगा कर पूरे बाजार में घुमाया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हडकंप मच गया.

क्या है मामला

यूपी के नोएडा स्थित फेज-2 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-88 स्थित मैनपुर निवासी एक युवक मंडी में ठेले पर लहसुन बेचता है. सब्जी विक्रेता की जानकारी के अनुसार उसने एक महीने पहले सुंदर नाम के युवक से 5,600 रुपए काम के लिए उधार लिए थे. मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को पीड़ित युवक सुंदर से मिला और उसने 2500 रुपए लौटा दिए. बाकी बचे हुए पैसे कुछ दिन बाद देनें की बात कही.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूरे पैसे एक साथ न देने से आढ़ती सुंदर नाराज हो गया और उसने अपने मुनीम और दो मजदूरों को मौके पर बुला लिया. इसके बाद चारों ने मिलकर पहले सब्जी विक्रेता को दुकान के अंदर बंद कर उसकी बेरहमी से पिटाई की और बाद में उसको निवस्त्र कर मंडी में घुमाया और उसके बाद एक साथ पैसे लौटाने के लिए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो वायरल होने के बाद कारवाई

सब्जी विक्रेता को पीटने और उसको निवस्त्र कर मंडी में घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पीड़ित ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज करवाया, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर और वीडियो के आधार पर फेस-2 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी सुंदर को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों को गठन किया गया है।

क्या कहता है वीडियो

वीडियो में पीड़ित एक बेंच पर बैठा हुआ है. कुछ लोग उसपर कपड़े उतारने का दबाव बना रहे हैं. नग्न होने के बाद एक आरोपी डंडा लेकर सामने आता है और पीड़ित को धमकाते हुए बाहर ले जाता है. बाहर ले जाने के बाद आरोपी उसे दो डंडे मारता हुआ दिख रहा है. मंडी में जब पीड़ित नग्न होकर घुमता है.

मैं तो जीते जी मर गया – पीड़ित

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने कहा कि उसने पूरी जिंदगी मेहनत और मजदूरी कर आत्मसम्मान के साथ जिंदगी गुजारी है. इस वीडियो से उसकी प्रतिष्ठा पूरी तरह से धूमिल हो गई है. ऐसा लग रहा है कि जैसे मेरी सिर्फ सांसें चल रही हैं. मैं अंदर से पूरी तरह से टूट गया हूं. अपनों से नजर कैसे मिला पाऊंगा यह बात बहुत परेशान कर रही है. अब तो शर्म के कारण मंडी में भी अपनी दुकान नहीं लगा पाऊंगा.

Related Articles

close