VIDEO- शिक्षक को छात्र ने मार दी गोली: पढ़ाई में फिसड्डी छात्र को कोचिंग के निकाला, तो बीच सड़क पर मार दी गोली, देखिये लाइव वीडियो

मुरैना। पढ़ाई में फिसड्डी स्टूडेंट को कोचिंग क्लास से निकाला तो छात्रों ने अपने शिक्षक को ही गोली मार दी। मामला मध्यप्रदेश के मुरैना का है। घटना की CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें लड़के शिक्षक को गोली मारते दिख रहे हैं। शिक्षक का नाम गिरिवर सिंह कुशवाहा है, जो कोचिंग सेंटर भी चलाते हैं। शिक्षक की हालत गंभीर है।

गोली मारने वाले दोनों युवक सगे भाई हैं। बड़े का नाम विवेक राठौर, तो छोटे का नाम विनय राठौर है।जानकारी के मुताबिक हमलावार ने पहले शिक्षक को आवाज देकर कोचिंग क्लास से बाहर बुलाया। कुछ देर बात की। इतने में बाइक पर पीछे बैठे हमलावर ने कट्‌टे से गोली चला दी। पेट में गोली लगने के बाद वे मौके पर ही गिर पड़े। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। आरोपी इसी कोचिंग के पूर्व छात्र बताए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टीचर गिरवर सिंह कुशवाहा अंबाह के रहने वाले हैं। वे जिले के मुरैना गांव में कोचिंग चलाते हैं। पहले उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर यहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक दोनों तीन साल पहले इसी कोचिंग में पढ़ते थे। गिरवर सिंह ने पुलिस को बताया, ‘तीन साल पहले यह लड़के मेरे यहां पढ़ा करते थे। पढ़ाई ठीक से नहीं करते थे, इसलिए कोचिंग से भगा दिया था। इसका बदला उन्होंने अब आकर लिया है।’ हालांकि, पुलिस को टीचर की इस बात पर पूरी तरह यकीन नहीं हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close