सब इंस्पेक्टर की मां की हत्या, दारोगा का पिता गला रेतकर हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी

गया। महिला सब इंस्पेक्टर की मां की गला रेतकर हत्या से सनसनी फैल गयी। घटना गया के सिविल लाइन थाने का है। मृतिका का नाम निर्मला देवी है, जो सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी की मां है, आरोप है कि उसके पिता ने ही ये वारदात की है। घटना के बाद से इंस्पेक्टर के पिता फरार है। जानकारी के मुताबिक हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी आया है, जसमें मृतिका का पति जाते हुए दिख रहा है। प्रांरंभिक जांच में ये बातें भी आयी है कि वारदात के पहले पति पत्नी में विवाद हुआ था।

निर्मला देवी की लाश खून से लथपथ थी। महिला का गला कटा हुआ था। पति गायब थे। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस थाने की महिला दारोगा प्रीति कुमारी 3 BHK के फ्लैट में किराए पर रहती हैं। मां-पिता भी साथ में रहते हैं। घर में किसी बात को लेकर मां-पिता के बीच विवाद हुआ था। फिर सब सोने चले गए थे। सुबह में महिला दारोगा को घटना के बारे में पता चला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों के मुताबिक महिला दरोगा प्रीति कुमारी के पिता मुकेश सिन्हा बैंक में पोस्टेड थे। उन्होंने वीआरएस ले लिया था और बेटी प्रीति के साथ उनके फ्लैट में रह रहे थे। घटना के संबंध में सिविल लाइंस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला दरोगा ने अपने पिता मुकेश कुमार के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराया है। जहां, मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए SIT टीम गठित की गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close