झारखंड में गर्मी का कहर: इन जिलों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, बढ़ी परेशानी

Heat wave in Jharkhand: Temperature reached 38 degree Celsius in these districts, trouble increased

 रांची : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजधानी रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में जहां एक ओर गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है, वहीं दूसरी ओर शाम को हल्की से मध्यम बारिश से मौसम में राहत देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी झारखंड के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, झारखंड में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव झारखंड के मौसम को प्रभावित कर रहा है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी है कि आज कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। हालांकि, पलामू, गढ़वा, चतरा और लोहरदगा जिलों में वर्षा की संभावना बेहद कम है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

आज रांची, साहिबगंज, गोड्डा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, दुमका, जामताड़ा, कोडरमा और गिरिडीह में हल्की बारिश के साथ गर्जन की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

झारखंड के जिलों का तापमान

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

गर्मी की वजह से दोपहर के समय धूप तीखी रहेगी और कई जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रमुख जिलों का तापमान इस प्रकार रहेगा

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज : अधिकतम 36°C, न्यूनतम 26°C

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू : अधिकतम 38°C, न्यूनतम 26°C

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला : अधिकतम 34°C, न्यूनतम 25°C

पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा : अधिकतम 36°C, न्यूनतम 25°C

 दिन में गर्मी, शाम को राहत

 

 

जहां सुबह और दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है, वहीं शाम को हल्की बारिश से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक झारखंड में मौसम अस्थिर रह सकता है, जिसमें कुछ जिलों में तेज आंधी और बारिश भी हो सकती है।

Related Articles

close