भीषण बारिश में बह गयी इनोवो, एक ही परिवार के 9 लोगों समेत 12 की गयी जान, 1 अभी भी लापता

Heavy Rain : भीषण बारिश कई जगह पर हादसा लेकर भी आ रही है। ऐसा ही एक घटना में 12 लोगों की जान चली गयी। बारिश के तेज बहाव में एक इनोवा बह गयी। घटना में मृत 9 लोग एक ही परिवार के हैं। घटना हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दस घंटे भारी बारिश ने ऊना जिले में 12 लोगों की जान चली गयी। वहीं 3 लोग औद्योगिक क्षेत्र में बारिश के कारण फैक्ट्रियों के शेड और दीवार गिरने से उसके चपटे में आ गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऊना के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में भारी बरसात के कई औद्योगिक इकाइयां तबाह हो गईं. फैक्ट्रियों के अंदर हर तरफ पानी भर गया. कहीं छत उजड़ गया, तो कई दीवारें गिर गई. कई गाड़ियां बारिश के कारण बर्बाद हो गई. बारिश के पानी की तेज धार में कई लोग बह गए. इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई और एक लापता है। ऊना के ही देहलां गांव के एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, यहां से 11 लोग पंजाब के होशियारपुर में एक शादी में शामिल होने गए थे. लेकिन हिमाचल-पंजाब सीमा पर जेजो में एक खड्ड के तेज बहाव में इनकी इनोवा गाड़ी फंस गई. इसके बाद सभी लोग तेज बहाव में बह गए. पानी में 11 लोगों के बह जाने की सूचना मिलने के बाद पंजाब प्रशासन ने बचाव का प्रयास शुरू किया.

फिर भी लोगों को नहीं बचा सके. तेज बहाव बंद होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 11 में से 9 लोगों के शव बरामद हुए, जबकि एक अभी भी लापता है. वहीं एक को स्थानीय लोगों की सहायता से बचा लिया गया.

Related Articles

close