इश्क चढ़ा परवान, ट्यूशन पढ़ने गई नाबालिग छात्रा को लेकर शिक्षक फरार

बांका : इश्क का खुमार काफी कुछ बदल देता है. अक्सर ऐसा कहा जाता है कि इसमें लोग सही-गलत तक का फर्क नहीं ले पाते हैं लेकिन कभी-कभी यह जी का जंजाल भी बन जाता है। और इसको लेकर काफी परेशानी भी उठानी पड़ती है. इतना ही नहीं बदनामी के साथ भी नाता जुड़ जाता है. इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के बांका जिले से निकल कर सामने आ रहा है. यहां एक शिक्षक को अपने ही स्टूडेंट से प्यार हो गया. इतना ही नहीं इन दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा की ये लोग एक दूसरे से साथ घर छोड़कर भाग गए। मामला जिले के जयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है

क्या है मामला

आरोपी शिक्षक जयपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला प्रेम हेंब्रम है। वह दसवीं पास है। गांव में ही ट्यूशन लेता था। इसी दौरान पास की गांव की छात्रा उससे पढ़ने आती थी। 29 मई की शाम छात्रा पढ़कर घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजन ट्यूशन सेंटर पहुंचे और खोजबीन की तो कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिजनों ने ट्यूशन टीचर के ऊपर ही किडनैपिंग का थाना में मामला दर्ज कराया है नाबालिग लड़की को उसी का ट्यूटर ले भागा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्रा के पिता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि टीचर ने प्रेम जाल में फंसा कर शादी की नीयत से मेरी बेटी का अपहरण कर लिया है। जयपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि छात्रा का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close