शिक्षक नियुक्ति : अंग्रेजी-हिंदी विषय के शिक्षक अभ्यर्थियों से JSSC ने मांगे जिलों के विकल्प, मेरिट सूची के आधार इन अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी

रांची। स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक 2016 की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। जेएसएससी की तरफ से अभ्यर्थियों की रिक्त पदों की तुलना में परिणाम जारी किया जा रहा है। वहीं अभ्यर्षियों से जिलों के विकल्प व सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन का भी काम चल रहा है। इसी कड़ी में मेरिट लिस्ट के आधार पर JSSC ने अंग्रेजी विषय के 13 और हिंदी विषय के 28 अभ्यर्थियों की सूची जारी की है।

इन अभ्यर्थियों को अब जिलों का विकल्प देना है। हिंदी विषय वालों के लिए आज ही अंतिम तिथि जिलों के विकल्प को देने का है, जबकि अग्रेजी विषय वाले अभ्यर्थी 21 अक्टूबर तक जिलों का विकल्प दे सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें…

विकल्प नहीं देने वाले अभ्यर्थियों को जो भी जिला जेएसएस की तरफ से आवंटित किया जायेगा, उसे स्वीकार करना होगा। वहीं विकल्प के आधार पर जिला तभी मिल पायेगा, जब उस जिले में रिक्तियां होगी।
ये खबर भी पढ़ें…











