ट्रेन से नीचे गिरे शिक्षक: मौत से बस था कुछ सेकंड का फासला, तभी यात्री व RPF जवान देवदूत बनकर पहुंच गये

जामताड़ा/झाझा। बस मौत से कुछ ही सेकंड का फासला था, कि RPF जवान और पैसेंजर देवदूत बनकर शिक्षक को बचा ले गये। मामला झाझा रेलवे स्टेशन का है, जहां एक शिक्षक ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बच गये, हालांकि ट्रेन से गिरने की वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक किउल -जसीडीह रेलखंड के झाझा रेलवे स्टेशन पर मोकामा फास्ट पैसेंजर ट्रेन पर एक शिक्षक गिर गये। वो खुल गयी ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

शिक्षक को सदर अस्पताल भर्ती कराया गयाहै। घायल शिक्षक की पहचान झारखंड के जामताड़ा के रहने वाले बिंदेश्वरी प्रसाद के रूप में हुई है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सेवानिवृत शिक्षक अपनी पत्नी कुसुम देवी के साथ मोकामा हावड़ा फास्ट पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर सोमवार की सुबह किउल रेलवे स्टेशन जा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रेन जैसे ही किउल-जसीडीह रेलमार्ग के झाझा स्टेशन पर रुकी। शिक्षक प्लेटफार्म पर बिक रहे बिस्किट खरीदारी के लिए उतरे। बिल्कुट वो खरीद ही रहे थे कि ट्रेन अचानक से खुल गयी। वो दौड़कर ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। तभी ट्रेन से उनका पैर फिसल गया और नीचे गिर गए।
शिक्षक ट्रेन के चक्के के नीचे आने वाले थे। लेकिन वहां मौजूद आरपीएफ व अन्य यात्रियों ने उन्हें बचा लिया। लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल को रेल पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शिक्षक की हालत गंभीर होते देख इलाज कर रहे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close