शिक्षिका से चलती बस में छेड़छाड़ : स्कूल से लौटने के दौरान स्प्रे करके किया बेहोश और फिर

यूपी : महिला शिक्षिका ने चलती बस में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि तीन व्यक्तियों ने एक कपड़े पर स्प्रे करके महिला को कुछ सुंघाया और जब वह बेहोश गई तो छेड़छाड़ की। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने नौ दिन बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि वह यूपी गणेशपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ाती है। 21 जून की सुबह करीब सात बजे वह पति के साथ घर से स्कूल निकली। इसके थोड़ी देर बाद उसे आभास हुआ कि कोई पीछा कर रहा है। तब उन्होंने पति को भी बताया।
लेकिन, पति आईएसबीटी में सहारनपुर की बस में बिठाकर लौट गए। महिला गणेशपुर से देहरादून के लिए रात नौ बजे उत्तराखंड रोडवेज की बस में सवार हुई। इसी दौरान तीन व्यक्ति भी बस में चढ़ गए। दो उनकी बगल में और तीसरा पीछे वाली सीट पर जाकर बैठ गया ।
इनमें से एक व्यक्ति ने तीन सवारियों के लिए कंडक्टर को 500 रुपये दिए और कहा कि टिकट मत दो, बस रुपये रख लो। इसके बाद व्यक्ति ने 500 का एक और नोट कंडक्टर को दे दिया। फिर तीनों में से एक ने एक कपड़े पर स्प्रे करके महिला को सुंघा दिया। इससे वह बेहोश सी हो गई। लेकिन, उन्हें सब कुछ सुनाई दे रहा था, हाथ-पांव काम नहीं कर रहे थे। आरोप है कि उन्हें चारों तरफ से चादर से दबा दिया गया। बस में लाइट बंद थी और इसी का फायदा उठाकर उनके साथ छेड़छाड़ की गई।











