लव ट्रांयगल में शिक्षक की हत्या : महिला के पूर्व प्रेमी ने शिक्षक के मर्डर की दी सुपारी, मार्निंग वाक के दौरान उतारा मौत के घाट, फौज से रिटायर होने के बाद बने थे शिक्षक

बलरामपुर। झारखंड सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में रिटायर्ड फौजी की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मर्डर के इस मामले में तीन आरोपियोंको गिरफ्तार किया है। रिटायर्ड फौजी प्राइवेट स्कूल में शिक्षक के तौर पर पदस्थ था। मार्निंग वाक पर निकले जवान को आरोपियों ने पीट-पीटकर मार डाला था। घटना बलरामपुर के ग्राम करमडीहा के धरमसुल्ली कुशवाहा पारा की बतायी जा रही है।

मृतक फौजी का नाम देवकुमार निर्मलकर है, जो तीन साल पहले फौज से रिटायर होकर लौटा था। जानकारी के मुताबिक देवकुमार निर्मलकर हर दिन सुबह 4 बजे मॉर्निंग वाक पर जाता था। उसी दौरान उसके सिर के पीछे से वार कर उसकी हत्या कर दी गयी। वार से मृतक का सर कट गया था। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान संदिग्धों से कड़ाई से पूछताक्ष की गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान मामला लव ट्रायंगल का सामने आया। जानकारी के मुताबिक ग्राम करमडीहा के धरमसुल्ली कुशवाहा पारा निवासी महिला का अवैध संबंध मृतक का था। हालांकि महिला इससे पहले भी किसी के साथ संबंध में रह चुकी थी। महिला का दूसरे साथ संबंध होने पर पूर्व प्रेमी सुनील कुशवाहा आग बबूला हो गया। और फिर उसने फौजी देवकुमार निर्मलकर को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

आरोपी सुनील कुशवाहा द्वारा आरोपी राहुल यादव एवं अपचारी बालक को मृतक की हत्या करने की सुपारी के रूप में 50,000 अग्रिम दिया गया था। सुपारी किलर के माध्यम से मृतक देवकुमार निर्मलकर की हत्या कराई गई। आरोपियों द्वारा कुल्हाड़ी, लोहे का राह (मोटर सायकल का सॉकप) एवं डंडा से हमला कर रिटायर फौजी की हत्या की गई। घटना में शामिल आरोपी राहुल यादव पिता चन्द्रमणि यादव 23 वर्ष ग्राम मुरकौल, सुनील कुशवाहा पिता कुम्भकरण 40 वर्ष ग्राम करमडीहा, अपचारी बालक उम्र 16 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद कर कार्यवाही की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close