शिक्षकों ने मांगी भीख: कटोरा लेकर शिक्षक उतरे सड़क पर, भीख मांगकर अपनी दुर्दशा को किया बयां…

Teachers begged: Teachers took to the streets with bowls, expressed their plight by begging...

Teacher Protest : वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर शिक्षकों ने भीख मांगकर प्रदर्शन किया। दरअसल प्रदर्शन करने वाले शिक्षक स्कूलों में शारीरिक शिक्षक के तौर पर पदस्थ हैं। लगातार वो अपने वेतन में बढोत्तरी की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है, जिसके बाद अब शिक्षक प्रदर्शन पर उतारू हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शारीरिक शिक्षक सड़क पर उतर आए। यहां पर दर्जनों की संख्या में शारीरिक शिक्षकों ने दुकानदार रिक्शा चालक सहित लोगों से भीख मांगी और सरकार के प्रति नाराजगी जताई।सड़कों पर उतरे शारीरिक शिक्षकों का कहना है कि सरकार जितनी वेतन देती है, उतने में तो बच्चे का दूध भी नहीं होता है। परिवार को कैसे चलाएं?

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि तीन साल पहले हम लोगों ने शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षक के रूप में ज्वाइन किया था। लेकिन वेतन महज 8 हजार ही रहा। तीन साल बाद भी वेतन में बढ़ोतरी नहीं हुई। सरकारी स्कूल के बच्चे चुस्त और दुरुस्त रहे। लेकिन, सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षक को बहाल हुए तीन साल बीत गया। लेकिन, आज भी इनको सरकार की तरफ से मात्र आठ हजार वेतन दिया जा रहा है। जिससे इनका परिवार नहीं चल पा रहा है l।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close