शिक्षक की मौत : स्कूल की छुट्टी के बाद लौट रहे थे घर, आधे रास्ते में बाइक को हाईवा ने मारी टक्कर

बिहार शरीफ। स्कूल से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गयी। शिक्षक का नाम अखिलेश राम बताया जा रहा है। मृत शिक्षक बेरौटी मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। घटना की जानकारी जैसे अन्य सहकर्मियों को मिली, शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
जानकारी के मुताबिक स्कूल में छुट्टी के बाद अखिलेश राम के रूप में हुआ। जो स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी बाइक से लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक महानंदपुर के समीप विपरीत दिशा में आकर एक हाईवा ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पीछे से आ रहे सहकर्मियों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने जहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी इसके बाद पटना रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही पटना जाने के क्रम में अखिलेश प्रसाद की मौत हो गई। इधर हाइवा को जब्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।











