शिक्षक करेंगे भिक्षाटन: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का प्रदर्शन, भिक्षाटन कर जतायेंगे विरोध, जानिये क्या है इनकी मांग

रांची। आज जहां पूरा देश शिक्षक दिवस मना रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ झारखंड के टेट पास पारा शिक्षक प्रदर्शन करने वाले हैं। शिक्षक दिवस पर टेट पास पारा शिक्षकों ने सरकार के विरोध में सड़क पर उतरने की तैयारी की है। वेतनमान की मांग कर रहे टेट पास पारा शिक्षक सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में राजधानी की सड़कों पर शिक्षक दिवस के मौके पर भिक्षाटन करने का निर्णय लिया है।

टेट पास सहायक अध्यापक संघ का कहना है कि वेतनमान देने में भी दोहरी नीति अपनाई जा रही है। एक ओर अल्पसंख्यक विद्यालयों में बिना झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के सिर्फ प्रशिक्षण के आधार पर ही सीधे 4200-4600 ग्रेड पे पर बिना किसी परीक्षा के नियुक्ति की गई है तो वहीं दूसरी ओर दो दशक से सेवा दे रहे जेटेट पारा शिक्षकों को वेतनमान देने के लिए सिर्फ आश्वासन मिला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण सहायक अध्यापक वेतनमान से वंचित हैं। सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली के तहत 09 घंटे की लंबी परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों 2400 2800 ग्रेड पे दिया जाएगा जो कहीं से न्यायोचित नहीं है। 2013 एवं 2016 से झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण हैं। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा झारखंड महाधिवक्ता से लिया गया लिखित परामर्श में शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण पारा शिक्षकों को वेतनमान प्रदान करने की अनुशंसा भी है. इसके अलावे 9 JUNE 2020 को उच्च स्तरीय कमेटी ने इनको वेतनमान प्रदान करने की अनुशंसा भी थी परंतु आज इन्हें वेतनमान से वंचित रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close