शादी ना करने पर मिली खौफनाक सजा : प्रेमिका ने शादी से किया इंकार…. तो सनकी प्रेमी ने चाकू से गोदा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

दुमका । दुमका में फिर एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है ,जहां एक सनकी प्रेमी ने शादी से इंकार करने पर अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला किया है। घटना दुमका जिले के काठी कुंड थाना क्षेत्र के बाघासोल गांव के की है। जहां एक युवक ने अपने 28 वर्षीय प्रेमिका पर शादी करने का दबाव डाला लेकिन महिला के इंकार करने पर वह अपना आपा खो बैठा और उसने घर से बाहर निकाल कर पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिर अपने साथ लाए चाकू से जो शरीर में कई जगह वार किए।

दरअसल यह घटना 2 दिन पहले शनिवार की रात की है। घायल युवती जब इलाज के लिए पीजेएमसीएच पहुंची तो वहां से नगर थाना को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने आकर सारी जानकारी प्राप्त की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार युवती की शादी पहले हुई थी शादी के कुछ दिनों बाद पति और पत्नी के बीच दरार आ गई और तलाक हो गया। पति से तलाक होने के बाद युवती अपने मायके में रहने लगी। इसी बीच बाघाशोल गांव का हीं दूसरे टोला का युवक फुलेश्वर मंडल के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। यह प्रेम प्रसंग दोनों के बीच कुछ दिनों तक चला इसके बाद किसी वजह से दोनों के बीच तनातनी हो गई। युवती ने अपने सारे संबंध तोड़ लिए। प्रेमिका की इस व्यवहार से फुलेश्वर विचलित रहने लगा। उसने युवती पर भी कई बार फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन युवती संपर्क नहीं रखना चाह रही थी। उसने शादी करने का प्रस्ताव भी युवती को दिया पर उसने साफ मना कर दिया कि उससे कोई मतलब नहीं रखना है।

शादी से इनकार करने पर आक्रोशित युवक अपने मित्र के साथ उसके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटा कर युवती को बुलाया, युवती के निकलते ही उसे जोर जबरदस्ती सुनसान क्षेत्र में ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की फिर उसने चाकू से शरीर के कई हिस्सों में वार किया घायल होकर युवती जमीन पर गिर गई तो दोनों युवक मौके से फरार हो गए। वह किसी तरह घर पहुंच परिवार सदस्यों को सारी बात बताई तो परिजन पहले उसे नजदीकी अस्पताल में ले गए। जहां से उसे फूलो झानों मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना के बाद से फुलेश्वर मंडल अपने साथी के साथ फरार है। इस पूरे मामले पर दुमका एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि दोषी को जल्द रफ्तार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close