रक्षाबंधन पर महिलाओं के खातों में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की राशि

The amount of Maiya Samman Yojana reached the accounts of women on Rakshabandhan

रक्षाबंधन के मौके पर झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में जुलाई माह की ₹2500 की किस्त भेजनी शुरू कर दी है। कई जिलों में राशि पहुंच चुकी है, जबकि शेष जिलों में शनिवार तक ट्रांसफर पूरा होने की संभावना है।

समय पर भुगतान के निर्देश

राज्य सरकार ने सभी जिलों के सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशकों को निर्देश दिया था कि रक्षाबंधन से पहले हर हाल में भुगतान पूरा किया जाए। इसके लिए आवश्यक फंड भी समय पर आवंटित कर दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ई-केवाईसी न होने पर रुका भुगतान

जिन महिलाओं का ई-केवाईसी पूरा नहीं है, उनके खातों में फिलहाल राशि का भुगतान रोक दिया गया है। पात्र लाभुकों को सलाह दी गई है कि जल्द से जल्द ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें, ताकि आने वाली किस्तों का लाभ समय पर मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close