झारखंड : चंद्रा नदी में समा गए रांची के दो युवक…एक का शव मिला…दूसरे की तलाश में जुटी टीमें

Jharkhand: Two youths from Ranchi drowned in Chandra river...body of one found...teams searching for the other

हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति जिले के पर्यटन स्थल सिस्सू घूमने गए रांची के दो युवक रविवार को चंद्रा नदी में बह गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

मृतक की पहचान संजय साहू के बेटे अमर कुमार के तौर पर हुई है, वहीं लापता युवक अमर का दोस्त सामर्थ है। बताया जा रहा है कि मनाली घूमने के बाद दोनों रविवार की सुबह मनाली से लाहुल स्पीति के सिस्सू पहुंचे थे। यहां दोनों चंद्रा नदी के किनारे लोहे की पुरानी पुलिया पर चढ़े थे, इतने में अमर का पांव फिसला और वह नदी में गिर गया। इस बीच अमर को बचाने के प्रयास में सामर्थ भी नदी में समा गया। बताया गया कि क्षतिग्रस्त हो चुकी इस पुलिया का प्रयोग आवागमन के लिए नहीं किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि दोनों व्यक्ति सिस्सू में हेलीपैड के पास चंद्रा नदी पर पुरानी टूटी हुई लोहे की पुलिया पर चढ़े थे। नीचे पानी का तेज बहाव था। इतने में पैर फिसलने के कारण एक युवक नदी में गिर पड़ा और दूसरा उसे बचाने के प्रयास में नदी में बह गया। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी केलंग राजकुमार की अध्यक्षता में रेस्क्यू अभियान चलाया गया और घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर अमर का शव बरामद हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close