शादी के पहले दुल्हा गायब….घर में चल रही थी शादी की रश्म, अचानक दुल्हा हो गया लापता, पुलिस तलाश में जुटी

गिरिडीह। शादी के ठीक पहले एक दुल्हा गायब हो गया। शादी के कार्यक्रम के बीच गायव हुए दुल्हे को लेकर इलाके में सनसनी मची है। घटना गिरिडीह के भेलवाघाटी के बुधुआडीह गांव की बतायी जा रही है। इस मामले में परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर जांच की गुहार लगायी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक मनीष की शादी थी, जिसे लेकर शनिवार को घर पर हल्दी की रश्म चल रही थी। रात करीब 10 बजे जब दुल्हे को परिवार के लोग बुलाने के लिए गये तो दुल्हा मनीष मुर्मू गायब था। वो कहां गया ? खुद से गया या कोई लेकर गया…इस बार में परिवार के लोगों को भी कोई जानकारी नहीं है। इधर घरवाले काफी परेशान हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक दुल्हे के भाई चरमन मुर्मू ने थाने में लिखित शिकायत दी है कि उसके भाई की शादी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के करगालो गांव में तय हुई थी। शादी रविवार को थी, लेकिन उससे पहले ही अचानक से दुल्हा गायब हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close