रांची: रथ मेले में श्रद्धालुओं के लिए सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा, नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में मिल रहा इलाज

Ranchi: Sadar Hospital provides health services for devotees at the Rath Mela; treatment is available at the free medical camp.

रांची। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का पूरे देश में उल्लास है। राजधानी रांची सहित पूरे प्रदेश में जगह-जगह रथयात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में सदर अस्पताल, रांची की ओर से जगन्नाथपुर रथ मेला परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर संचालित किया जा रहा है। शिविर में श्रद्धालुओं को डॉक्टरों का परामर्श, प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाओं का नि:शुल्क वितरण तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा टीम पूरे समय तैनात है। शिविर में अचानक तबीयत बिगड़ने, गर्मी, थकान, चक्कर, चोट या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों का तत्काल उपचार किया जा रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार कौशल, फार्मासिस्ट आयमान सुल्तान, अमृत सरस, अरुणिमा एक्का, मो. सज्जाद सहित सदर अस्पताल की चिकित्सा टीम मौजूद रही। स्वास्थ्यकर्मियों ने श्रद्धालुओं को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रथ मेले में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की यह पहल श्रद्धालुओं के लिए राहत का काम कर रही है। प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है कि यदि मेले के दौरान किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस हो, तो तुरंत चिकित्सा शिविर का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close