ब्रेकिंग: फिल्म आदिपुरुष के डॉयलॉग बदले जायेंगे, चौतरफा विवाद के बाद झुके डायरेक्टर-प्रोड्यूसर, मनोज मुंतशिर ने ट्वीट कर लिखा

मुंबई 18 जून 2023। आदिपुरुष पर चल रहे विवाद के बीच बड़ी खबर है। चौतरफा चल रहे विवाद के बाद डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बैकफुट पर आ गये हैं। मगर अब मनोज ने फिल्म के डायलॉग्स को लेकर ट्विटर पर एक लंबी पोस्ट शेयर की है। उन्होंने कहा कि जनता की भावना से बढ़कर उनके लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इसी हफ्ते फिल्म के विवादित डायलॉग बदले जाएंगे और उन्हें फिल्म में शामिल किया जाएगा।

प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के लिए जनता शुक्रवार को खूब भीड़ लगाकर पहुंची। रामायण की कहानी पर बेस्ड फिल्म के डायलॉग्स ने दर्शकों को काफी निराश किया। खासकर हनुमान के डायलॉल ने लोगों को काफी विचलित किया। लिहाजा हर तरफ आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है। रामायण की कहानी दिखने वाली फिल्म में कई डायलॉग आज की आम बोलचाल की भाषा में थे, जिसकी वजह से पहले दिन से ही फिल्म की खूब आलोचना हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘आदिपुरुष’ के डायलॉग लिखने वाले राइटर मनोज मुंतशिर ने पहले अपने डायलॉग्स के बचाव में कहा कि ऐसी भाषा गलती से इस्तेमाल नहीं हुई, बल्कि ये जानबूझकर किया गया है ताकि यंग ऑडियंस रिलेट कर सके. उन्होंने कहा कि भारत के कई कथावाचक इसी तरह की भाषा में कथा सुनाते आए हैं। फिल्म आदिपुरुष के विवादित डायलॉग लिखने वाले मनोज मुंतशिर ने कहा कि हम उन्हें संशोधित करेंगे, और इसी सप्ताह वो फिल्म में शामिल किए जाएंगे। मनोज मुंतशिर ने ट्वीट किया कि रामकथा से पहला पाठ जो कोई सीख सकता है, वो है हर भावना का सम्मान करना।

सही या गलत, समय के अनुसार बदल जाता है, भावना रह जाती है. आदिपुरुष में 4000 से भी ज्यादा पंक्तियों के संवाद मैंने लिखे, 5 पंक्तियों पर कुछ भावनाएं आहत हुईं. उन सैकड़ों पंक्तियों में जहां श्री राम का यशगान किया, मां सीता के सतीत्व का वर्णन किया, उनके लिए प्रशंसा भी मिलनी थी, जो पता नहीं क्यों मिली नहीं। मेरे ही भाइयों ने मेरे लिए सोशल मीडिया पर अशोभनीय शब्द लिखे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close