अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रयास लाया रंग..बनाया गया परीक्षा केंद्र

मनिका। मनिका प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत स्थित डिग्री महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मनिका का प्रयास रंग लाया, उनके द्वारा पिछले दिनों ही डिग्री कॉलेज मनिका को आगामी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की गई थी और मांग करने के अगले ही दिन डिग्री कॉलेज मनिका को परीक्षा केंद्र बना दिया गया है।

कहने में नहीं, करने में विश्वास रखते हैं -उत्तम कुमार
ज्ञात हो की पिछले दिनों विश्वविद्यालय के द्वारा डिग्री कालेज मनिका को परीक्षा केंद्र बनाने से वंचित कर दिया गया था,और तब से ही अभाविप लगातार विरोध कर रही थी। इस संदर्भ में पूर्व नगर मंत्री उत्तम कुमार ने कहा कि अभाविप के लिए छात्र हित सर्वोपरि है। छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है और अभाविप छात्र हित में लगातार काम करती रहेगी। हम लगातार प्राचार्य से डिग्री कॉलेज मनिका को परीक्षा केंद्र बनवाने का आग्रह कर रहे थे। इस संदर्भ में प्राचार्य श्री सिंह ने भी आश्वाशन दिया था कि जल्द ही डिग्री कॉलेज मनिका को परीक्षा केंद्र बनाया जायेगा। मौके पर अभाविप ने प्राचार्य को धन्यवाद दिया और कहा कि डिग्री कॉलेज मनिका के परीक्षा केंद्र बनने से यहां के छात्रों में काफी उत्साह है।










