विदाई समारोह की संध्या हो गई भावुक…. छात्रों के मनमोहक कलाओं से सभी हुए मंत्रमुग्ध..

जमशेदपुर २६ नवंबर की संध्या भावुक कर गई। बी एड और डी एल एड सत्र २०२० – २०२२ के छात्रों का विदाई समारोह का आयोजन बी एड सत्र २०२१ – २०२३ के छात्रों द्वारा किया गया । सभी छात्रों का स्वागत अदीबा और निकिता ने किया। बी एड की छात्राओं ने मिलकर गीत की प्रस्तुत किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिर छात्र -छात्राओं ने रैंप वॉक किया और उसके बाद पुरस्कार वितरण किया गया । छात्रों ने सुंदर और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। डी बी एम एस कालेज आफ एजुकेशन के अध्यक्ष बी चंद्र शेखर ने प्रोत्साहन और सबके मंगल भविष्य की कामना का संबोधन संदेश दिया। कालेज की प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता ने अपने शब्दों से सभी को भावुक कर दिया। उन्होंने शिक्षा और गुरु के महत्व को बताया जिसमें अलविदा का स्थान नहीं है।

अंत में रैम्प वॉक के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया जिसमें- शिखा शर्मा, डी कोमल , काजल महतो , लवली कुमारी , ज्योति अंकिता केरकेट्टा और प्रेम नीतीश को मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रेम नीतिश लकड़ा को मिस्टर डीबीएमएस और ज्योति केरकेट्टा को मिस डीबीएमएस का पुरस्कार प्राप्त हुआ। लवली कुमारी को बेस्ट डीएलएड पुरस्कार प्राप्त हुआ।जुलियन एंथनी ने गीत प्रस्तुत किया जिसने सभी को भावुक कर दिया। इस गीत के भावुक क्षण को संबल प्रदान किया। ललिता चंद्रशेखर चेयरपर्सन डीबीएमएस ने और कहा कि डीबीएमएस कभी भी अपने विद्यार्थियों को अलविदा नहीं कहता है। आप हमेशा हमारे साथ रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंत में धन्यवाद ज्ञापन बी एड की छात्रा – मिलन जोशी ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पूजा पात्रा ,निधि अग्रवाल, सौम्या साए और अनुपमा ने किया। समारोह में कौलेज प्रबंधन के सभी सदस्यों, प्राचार्य उप प्राचार्य सहायक प्राध्यापक, प्राध्यापिकाओं और सभी गैर शैक्षणिक कर्मचारियों का सहयोग था।

Related Articles

close