गैस टैंकर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान को कुचला, मौके पर ही मौत

हजारीबाग: झारखंड बिहार सीमा पर मौजूद हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाहा चेक पोस्ट पर शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। जहां पर एक गैस टैंकर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान को कुचल दिया। इसमें मौके पर ही जवान की मौत हो गई है।

पिकअप वैन की जांच कर रहा था जवान

जानकारी के मुताबिक जवान सहदुल अली चेक पोस्ट के पास एक पिकअप वैन को रोककर उसकी जांच कर रहा था। इसी दौरान पीछे से बरही की ओर से आ रहे टैंकर ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जवान बैंगाबाद गिरिडीह का रहने वाला बताया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर पहुंची पुलिस टैंकर को किया जब्त

घटना की सूचना मिलने के बाद चौपारण थाना प्रभारी शंभू ईश्वर मौके पर पहुंच चुके हैं। टैंकर को भी जब्त कर लिया गया है। घटना के बाद टैंकर भी एक ट्रक से टकरा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close