दुल्हा मंडप पर करता रह गया इंतजार, दुल्हन प्रेमी संग हो गयी फरार…….बोलकर निकली- पार्लर से तैयार होकर आती हूं….दुल्हा पहुंचा थाने

इंदौर। शादी से पहले दुल्हन पार्लर तैयार होने गयी और फिर प्रेमी संग रफ्फूचक्कर हो गयी। इधर दुल्हा और बाराती इंतजार करते रह गये । अब मामले में दुल्हा पक्ष के लोगों ने FIR दर्ज कराया है। मामला इंदौर के चिमनबाग क्षेत्र के उषा फाटक का है। इंदौर मे शादी का मंडप तैयार था….दुल्हा घोड़ी चढ़कर दुल्हन लाने निकला…तो दुल्हन सहेलियों के साथ पार्लर तैयार होने निकल गयी। अब, निकली तो दुल्हन वापस ही नहीं लौटी। इधर दुल्हन के घर पर बारात और दुल्हा इंतजार करते रहे, लेकिन घंटो बाद भी जब दुल्हन नहीं लौटी तो मामला थाना पहुंच गया।
जानकारी के मुताबिक उज्जैन निवासी जितेंद्र डागर की शादी रोशनी से तय हुई ती। जितेंद्र बारात लेकर शादी के दिन इंदौर के चिमनबाग के उषा फाटक पहुंचा। बारात आने के बाद दुल्हन अपने घर में ये कहकर निकली की, कि वो पार्लर जा रही है।
इधर खबर है कि पार्लर के लिए निकली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। दुल्हन की मां ने बताया कि दोपहर में उनकी बेटी की सगाई हुई। शादी को शादी थी। रोशनी ब्यूटी पार्लर गयी थी। घरवाले शादी की तैयारी में थे, लेकिन दुल्हन गायब थी। इधर दुल्हन को फोन किया गया तो उससे संपर्क नहीं हो पाया। इधर दुल्हे वाले बार-बार शादी के मुहूर्त गुजरने का हवाला देते हुए दुल्हन को लाने की मांग कर रहे थे। दुल्हन की मां ने कहा कि उनकी बेटी का एक दोस्त था आकाश। अक्सर आकाश उसके घर आया करता था। वो भी नहीं दिख रहा है। आशंका है कि उनकी बेटी आकाश के साथ ही भाग गयी है। दोनों का फोन बंद है।
इधर दुल्हन नहीं लौटी तो दुल्हा एमजी रोड थाना पहुंच गया। लेकिन मामला अन्नपूर्ण थाना का था, लेकिन थाने वालों ने उन्हें अन्नपूर्णा थाना जाने को कहा। दुल्हे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। दुल्हन की तलाश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close